Bollywood entertainment news and gossip |Bollywood news

                 बॉलीवुड को बड़ा झटका एक्टर इरफ़ान ख़ान का 53 साल की उम्र में निधन


बॉलीवुड को बड़ा झटका एक्टर इरफ़ान ख़ान का 53 साल की उम्र में निधन
बॉलीवुड एक्टर इरफान खान को लेकर एक बुरी खबर आ रही है। फिल्म जगत के शानदार अभिनेता अब हमारे बीच नहीं रहे। इरफ़ान ने 53 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। फिल्म डायरेक्टर शूजित सरकार ने एक ट्वीट के जरिए इरफान के निधन के बारे में जानकारी दी है। डायरेक्टर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मेरे प्यारे दोस्त इरफान तुम लड़े.. लड़े और बहुत लड़े...मैं तुम पर हमेशा गर्व महसूस करूंगा। शांति और ओम शांति। इरफान खान तुम्हें सलाम।'
इरफ़ान ख़ान के निधन को लेकर ऑफ़िशियल बयान भी जारी कर दिया गया है। इसमें लिखा गया है- 'मुझे यकीन है कि मैं सेरेंडर कर चुका हूं। ये कुछ शब्द हैं, जो इरफ़ान ने 2018 में अपने कैंसर से लड़ने की शुरुआत में कहे थे। यह बहुत दुख देने वाला है कि हमें उनके ना रहने की ख़बर को आगे लाना पड़ रहा है। इरफ़ान एक बहुत ही मजबूत व्यक्ति थे, जो अपनी आखिरी सांस तक लड़े और उन सभी को प्रेरित किया, जो उनके पास आया। जब उन्हें 2018 में कैंसर जैसी न्यूज़ का झटका लगा, तब उन्होंने उसके साथ आने वाली हर लड़ाई को लड़ा।'
इसमें आगे लिखा गया है, 'इरफ़ान अपने प्यार और परिवार से घिरे रहते थे, एक सच्ची अपनी खु़द की सच्ची विरासत पीछे छोड़कर जा रहे हैं। हम सब यह प्रार्थना और आशा करते हैं कि उन्हें शांति मिले। अपने शब्दों पर रहते हुए, जो उन्होंने आखिरी में कहे थे। ऐसा कि जैसे कि ज़िंदगी को पहली बार चख रहा हूं, यह उसका चमत्कारी भाग है।'
आपको बता दें कि बीमारी की वजह से इरफान खान का मुबंई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कुछ समय पहले वह अपने इलाज़ के लिए लंदन भी गए थे। उसके बाद उनके हालत में कुछ सुधार आया था। उन्होंने आखिरी फ़िल्म 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग भी की। मंगलवार को एक बार फिर तबीयत ख़राब होने पर उन्हें भर्ती कराया गया। जहां उन्होंने अपनी आखिरी सांसे लीं। 

Comments

Popular posts from this blog

शोक में डूबा बॉलीवुड, अमिताभ बच्चन से लेकर लता मंगेशकर ने दी ऐसे श्रद्धांजलि

When I first met Irfan Sir; I thought I would be scared, but I was wrong: Vishal Mishra

Big B tried to bring a smile to people's faces by sharing a comedy video of the blockbuster film 'Amar Akbar Anthony'