Bollywood news in Hindi | Ebollywoodlife entertainment news in Hindi

        लॉकडाउन में बनारस को मिस कर रहीं जान्हवी कपूर


लॉकडाउन में बनारस को मिस कर रहीं जान्हवी कपूर
धड़क फिल्म से बॉलीवुड में अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री जान्हवी कपूर को लॉकडाउन के दिनों में बनारस की याद सता रही है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सोमवार की देर रात उन्होंने गंगा में नौकायन का स्लो मोशन में एक पुराना वीडियो शेयर कर लिखा है कि मिसिंग वाराणसी...।
जान्हवी की इस पोस्ट को छह लाख 30 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। गौरतलब है कि बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रहीं श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर पिछले साल मार्च में अपने जन्मदिन से एक दिन पहले श्री काशी विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेकने आई थीं।
इसके बाद वह ब्लू लस्सी की मशहूर दुकान पर भी गई थीं। दिसंबर 2019 में जाह्नवी छुट्टियां मनाने के लिए अपने दोस्तों के साथ फिर वाराणसी आई थीं। जान्हवी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों रूही अफजाना, गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल और दोस्ताना 2 आदि को लेकर चर्चाओं में हैं।
जाह्नवी कपूर ने अपने दोस्तों के साथ नाव पर बैठकर गंगा का भी भ्रमण किया था। जान्हवी ने बनारस की गलियों के साथ बाजारों के चक्कर भी लगाए थे। देव दीपावली पर मां गंगा की आरती उतारने की अधूरी मन्नत पूरी करने अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने गंगा तट पर भ्रमण किया था। शाम को उन्होंने दशाश्वमेध घाट पर विधि-विधान से मां गंगा की आरती उतारी थी।

Comments

Popular posts from this blog

Bollywood entertainment news and gossip |Bollywood news

Bollywood entertainment news in Hindi | Bollywood hindi news ebollywoodlife

102 साल पुरानी 'कपूर हवेली' पाकिस्तान में है मौजूद, मरने से पहले जाना चाहते थे ऋषि कपूर