ऋषि कपूर के निधन पर राष्ट्रपति, PM समेत कई हस्तियों ने जताया दुख


ऋषि कपूर के निधन पर राष्ट्रपति, PM समेत कई हस्तियों ने जताया दुख
फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर का आज निधन हो गया।ऋषि कपूर 67 साल के थे। फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट से इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि वो चला गया..ऋषि कपूर..चले गए..।मैं बुरी तरह टूट गया हूं। ऋषि कपूर के परिवार की ओर से इसकी आधिकारिक सूचना भी दे दी गई है।ऑफ़िशियल स्टेटमेंट के मुताबिक, ऋषि कपूर ने गुरुवार को सुबह 8:45 मिनट पर इस दुनिया को अलविदा कहा। इसमें बताया गया कि ऋषि कपूर पिछले दो साल से leukemia से पीड़ित थे।
अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत देश की कई बड़ी राजनीतिक हस्तियां उनकी मौत पर शोक व्यक्त कर रही हैं।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर लिखा कि ऋषि कपूर के असामयिक निधन से गहरा दुःख हुआ है। उनके सदाबहार और प्रसन्नचित्त व्यक्तित्व तथा ऊर्जा के कारण यह विश्वास करना मुश्किल है कि वे नहीं रहे। उनका निधन सिने जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके परिवार, शुभचिंतकों और प्रशंसकों के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं।
ऋषि कपूर के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है।उन्होंने ट्विटर पर लिखा, बहुआयामी, प्रिय और जीवंत...ये ऋषि कपूर जी थे। वह प्रतिभा का पावरहाउस थे।मैं हमेशा सोशल मीडिया पर भी अपनी बातचीत को याद करूंगा।वह फिल्मों और भारत की प्रगति के बारे में भावुक थे।उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।
गृह मंत्री अमित शाह ने ऋषि कपूर के निधन पर कहा कि दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर जी के निधन के बारे में जानने पर बहुत दुख हुआ। वह अपने आप में एक संस्था थे। ऋषि कपूर जी का निधन भारतीय सिनेमा के लिए एक अपूरणीय क्षति है।उन्हें उनके असाधारण अभिनय कौशल के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि जाने माने फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर के निधन से दुखी हूं। उन्होंने अपने अनमोल अंदाज और अदाकारी से अपने प्रशंसकों के दिलों में खास जगह बनाई। दुख की इस घड़ी में मेरे विचार, उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।ओम शांति।

Comments

Popular posts from this blog

बॉलीवुड को लगा एक और झटका, इरफान और ऋषि के बाद अब गिल्ड के सीईओ का निधन

Ileana cut her hair herself; the actress shared a picture of her on Instagram, in which she is seen getting her new haircut!

कोरोना से जंग में मदद को फिर आगे आईं प्रियंका चोपड़ा, यूनिसेफ के साथ मिलकर करेंगी गरीब व कमजोर बच्चों की सहायता